फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आरटीआई परिसर में अपनी मांगों को लेकर बांह पर काला फीता बांधकर कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशा पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के खिलाफ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन नीतियों का विरोध करते हुए कार्यकर्ता कार्य-बहिष्कार करते हुए बांह पर काला फीता बांधकर धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदेश की सरकार जल्द से जल्द मांगों को पूरा नहीं करती है तो कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। जिला संरक्षक सूरज प्रताप सिंह ने कहा कि जब-तक आंगनबाड़ी तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 18 हजार और सहायिकाओं को नौ हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान और राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता है। तब-तब यह विरोध जारी रहेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजू यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका अपनी ताकत को समझे और ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर संगठन को ऊर्जा तथा मजबूती प्रदान करें। साथ ही पूरे जिले की कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि ब्लाकों पर भी 25 सितंबर से यह विरोध शुरू करने का काम करें। इस मौके पर रेखा पासवान, अनीता कुशवाहा, अनुपमा, संगीता, इंदू, संगीता तिवारी, गीता मिश्रा, सुनीता सिंह, सीमा, सरिता, छत्रसाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें