गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित 300 बेड के अस्पताल में जल्द ही 100 बेड बढ़ेंगे। ऐसे में नवनिर्मित अस्पतालों में बेड की संख्या 275 हो जाएगी। मरीजों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यहीं नहीं नए वार्डों का संचालन पांचवें व छठवें तल पर होगा, इसकी तैयारी भी लगभग पूरी कर ली गई है। शहर एवं ग्रामीण इलाकों के अलावा गैर जनपदों और प्रांतों से रोज 3500 से 4000 मरीज उपचार कराने पहुंचते हैं। रोज भर्ती होने वालों की संख्या भी 50 से 60 के आसपास है। ऐसे में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने पर बेड कम पड़ने लगते हैं। मरीजों को भर्ती करने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ता था। नवनिर्मित 300 बेड के अस्पताल में 175 बेड वर्तमान में हैं। ऐसे में 100 बेड और बढ़ाए जाएंगे। पांचवें और छठवें मंजिल में वार्ड स्थापित कराया जाएगा। संचालन से मरीजों को काफी सुविधा होगी। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि 100 बेड नए बढ़ने से नवनिर्मित अस्पताल में बेडों की संख्या 275 हो जाएगी। जबकि पुरुष अस्पताल 200 बेड से लैस हैं। संवाद