शीतलहर का कहर रविवार को भी जारी रहा। तापमान औसत से कम रहने और ठंडी हवाओं के चलते दिनभर सर्दी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन मौसम सर्द बना रहेगा और बादल छाए रहने से धूप कमजोर रहेगी।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर रविवार को मौसम पर साफ नजर आया। समुद्री तटों से आ रही सर्द हवाओं ने दिनभर लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटे रहने को मजबूर किए रखा।
तापमान औसत से पांच डिग्री कम रहने से दिनभर लोगों को कंपकंपी का सामना करना पड़ा। दिन और रात के तापमान में अंतर कम रहने से दोपहर में धूप खिलने के बावजूद सर्दी कम नहीं हुई।
ठंडी हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन बेहद कमजोर रहने से सर्दी कम नहीं हो सकी।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार से बुधवार तक बादल छाए रहने से मौसम सर्द रहेगा। धूप कुछ देर के लिए निकल सकती है। तापमान कम रहने से सुबह-शाम ज्यादा सर्दी का अहसास होगा।