फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल टली, आज खुलेगी ओपीडी

Tue, 08 Mar 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में दिन दहाड़े एक चिकित्सक के आवास पर हुई चोरी के मामले के डॉक्टरों ने मंगलवार को भी विरोध जताते हुए ओपीडी दो घंटे देरी से शुरू की। इस दौरान दूर-दराज से इलाज के लिए आए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


बाद में केस के जल्द खुलासे के पुलिस के आश्वासन पर विगत दो दिनों से चली आ रही हड़ताल डॉक्टरों ने फिलहाल स्थगित कर दी है। बुधवार को तय समय पर ओपीडी खुलेगी।

दो घंटे बंद के कारण परेशान हुए मरीज संयुक्त जिला अस्पताल एमएमजी और महिला अस्पताल तीनों में सुबह दो घंटे ओपीडी बंद रही। तीनों अस्पतालों में पर्ची काउंटर भी दस बजे के बाद शुरू हुआ।
विज्ञापन


इसकी वजह से आठ बजे से आए मरीजों को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं सुचारु रहीं। तीनों अस्पतालों को मिलाकर लगभग ढाई हजार के करीब मरीज रोजाना आते हैं।

मंगलवार को एमएमजी अस्पताल में 1000, संयुक्त जिला अस्पताल में 750 और महिला अस्पताल में 650  के करीब मरीज आए।
दूसरी ओर मंगलवार को प्रांतीय चिकित्सक संघ की जनरल बॉडी मीटिंग संयुक्त जिला अस्पताल में हुई।

डॉ. एके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव चिकित्सा एंव स्वास्थ्य,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  और जिलाधिकारी गाजियाबाद के आश्वासन के बाद हड़ताल को स्थगित किया जाता है।

पुलिस अधीक्षक ने एमएमजी परिसर में बंद पड़ी पुलिस चौकी को दुबारा से शुरू करने का भी आश्वासन दिया है। सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि मरीजों के हितों को देखते हुए हड़ताल को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें