फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी स्कूलों में कराएगा नेशनल एचीवमेंट सर्वे

Wed, 16 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
एनसीईआरटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर जानने के लिए एनसीईआरटी द्वारा जूनियर हाई स्कूलों में नेशनल एचीवमेंट सर्वे कराया जाएगा। यह सर्वे कक्षा आठ के छात्रों पर होगा। एनसीईआरटी द्वारा तैयार प्रश्न पत्र पर कक्षा आठ के छात्रों की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन


यह परीक्षा प्रदेश के 150 विद्यालयों में कराई जाएगी। गाजियाबाद में इसके लिए 6 विद्यालय चयनित किए गए हैं। जिला समन्वयक संजीव गुप्ता ने बताया कि  परीक्षा के संबंध में इलाहाबाद में कार्यशाला आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनपद में परीक्षा केलिए छह विद्यालय चयनित किए गए हैं।

वरीयता के आधार पर विद्यालय में टेस्ट लिया जाएगा। 6 विद्यालयों में से जिन दो विद्यालयों में कक्षा आठ में 40 व इससे अधिक छात्र मिले, वहां यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 22 मार्च को होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षा में बच्चों से गणित, सामाजिक विज्ञान, भाषा, विज्ञान और हिंदी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के बाद कापियां जिला बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक ही जांचेंगे। इसकी रिपोर्ट राज्य शिक्षा संस्थान भेजी जाएगी, जहां से एनसीईआरटी को रिपोर्ट जाएगी। परीक्षा परिणाम से यूपी के सरकारी और  सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षा का स्तर तय होगा।
विज्ञापन


सर्वे के लिए गाजियाबाद में चुने गए विद्यालय
- शंभू दयाल इंटर कालेज
- उच्च प्राथमिक विद्यालय मोदीनगर
- केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स इंटर कालेज
- उच्च प्राथमिक विद्यालय फरीदनगर
- उच्च प्राथमिक विद्यालय मकनपुर
- मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें