फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शूटिंग स्क्वायड में पवन यादव ने किया प्रवेश

Mon, 07 Mar 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल शूटिंग में गाजियाबाद के निशानेबाज पवन यादव की प्रतिभा का जादू सभी को देखने को मिलेगा। केरल में हुए इंडियन शूटिंग टीम के सेकेंड ट्रायल में पवन यादव ने अपनी प्रतिभा के बूते एक और उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


आर्मी, नेवी, रेलवे, बीएसएफ सहित नामी निशानेबाजों को पछाड़ते हुए पवन यादव ने नेशनल शूटिंग स्क्वायड में प्रवेश पा लिया है। एकलव्य शूटिंग क्लब के शूटर पवन का लक्ष्य इंटरनेशनल प्रतिस्पर्धाओं के लिए इंडियन टीम स्क्वायड में जगह बनाना है।

सात और आठ अप्रैल को दिल्ली में होने वाले इंडियन टीम के तीसरे और चौथे ट्रायल में पवन यादव का जलवा देखने को मिलेगा। एकलव्य शूटिंग क्लब के मैनेजर रहीस मलिक व कोच हसन मलिक ने बताया कि इंडियन टीम के सेकेंड ट्रायल में पवन ने 600 में से 578 का स्कोर किया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में पवन ने चार नंबर के बड़े अंतर से जीत हासिल की। इससे पहले पवन ने दिसंबर 2015 में दिल्ली में हुए 59वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 577 के स्कोर के साथ नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।

पवन ने नेशनल में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल झटका। गाजियाबाद पहुंचने पर एकलव्य क्लब में पवन का जोरदार स्वागत किया गया। पवन दिल्ली में होने वाले तीसरे-चौथे ट्रायल की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें