फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल से करें मेट्रो स्मार्ट कार्ड को रीचार्ज

Fri, 04 Mar 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वैश्ााली
विज्ञापन
मेट्राे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो से यात्रा करने वाले टीएचए के 50 हजार से अधिक लोगों के लिए अच्छी खबर है। मेट्रो स्मार्ट कार्ड रीचार्ज करने के लिए अब लोगों को वैशाली-कौशांबी स्टेशन की लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन


मोबाइल पर पेटीएम एप इंस्टॉल कर उसके वॉलेट से स्मार्ट कार्ड रीचार्ज किया जा सकेगा। डीएमआरसी ने पेटीएम के साथ करार कर यात्रियों को यह सुविधा दी है। दरअसल, रोजाना वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन से करीब 50 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं।

जिसके चलते मेट्रो स्मार्ट कार्ड रीचार्ज काउंटरों पर लंबी कतार लगती हैं। डीएमआरसी के सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि पेटीएम एप के वॉलेट से लोगों को स्मार्ट कार्ड रीचार्ज करने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा यात्री डीएमआरसी की वेबसाइट के जरिए भी स्मार्ट कार्ड रीचार्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें