फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिलेगी इंदिरापुरम मेट्रो को रफ्तार

Wed, 16 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
metro - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीडीए ने सेक्टर-62 से इंदिरापुरम तक मेट्रो विस्तार के प्रोजेक्ट को रफ्तार देने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसके चलते मंगलवार को जीडीए वीसी विजय यादव ने डीएमआरसी के ऑफिस पहुंचकर एमडी मंगू सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन


जीडीए वीसी ने डीएमआरसी एमडी से इंदिरापुरम मेट्रो से जुड़ी प्रक्रियाओं में तेजी लाने का अनुरोध किया। डीएमआरसी एमडी मंगू सिंह ने इस रूट के विस्तार संबंधी प्रक्रियाओं को शुरू करने का आश्वासन जीडीए वीसी को दिया।

इंदिरापुरम और आसपास की कालोनियों से रोजाना हजारों लोग कामकाज के सिलसिले में नोएडा-दिल्ली आते-जाते हैं। यहां से बड़ी संख्या में छात्र भी नोएडा के संस्थानों में पढ़ने जाते हैं। वर्तमान में वैशाली मेट्रो के जरिए नोएडा जाने वाले लोगों को पहले यमुना बैंक जाना होता है। फिर वहां से दूसरी लाइन की मेट्रो लेनी पड़ती है।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान जीडीए वीसी विजय यादव ने डीएमआरसी एमडी को बताया कि इंदिरापुरम मेट्रो शुरू होने से लोग सीधे नोएडा से कनेक्ट हो जाएंगे।  एनएच-24 पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। सड़कों पर वाहनों का दबाव भी खत्म होगा।

जीडीए वीसी के मुताबिक डीएमआरसी एमडी से मिलकर सेक्टर-62 तक आ रही मेट्रो लाइन को इंदिरापुरम तक विस्तार और इससे जुड़ी प्रक्रियाओं में भी तेजी लाने का अनुरोध किया गया है। इस रूट से मेट्रो आने पर इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा आदि कालोनियों के हजारों लोगों के लिए नोएडा का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें