फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक शुरू हो जाएंगे 11 सीएनजी पंप

Wed, 16 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सीएनजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में जल्द ही 11 नए सीएनजी पंप स्टेशन खुलेंगे। इन पंपिंग स्टेशनों के खुल जाने के बाद वाहन चालकों को बहुत सहूलियत हो जाएगी। उन्हें सीएनजी भरवाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


शहर की आबोहवा को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सीएनजी पंपों का विस्तार किया जाएगा। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महामंत्री ब्रिज मोहन सिंघल और अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में जनपद में सीएनजी वाहन करीब 38 हजार हैं।

जबकि सीएनजी पंप 15 हैं। सरकार भी डीजल वाहनों को कम कर रही है। इसलिए नए नियम बनाए गए हैं। सीएनजी की उपलब्धता को देखते हुए यहां कम ही पंपिंग स्टेशन हैं। इसलिए तेल कंपनियां अपने पेट्रोल पंपों पर सीएनजी को भी लाने जा रही है।
विज्ञापन


सेटअप तैयार किया जा रहा है। करीब 11 नए सीएनजी पंप स्टेशन खोले जाएंगे। ये सीएनजी पंप निवाड़ी देहात, विजय नगर, बम्हैटा, छपरौला समेत कई अन्य क्षेत्रों में खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि कंपनियों की कोशिश है कि वाहन चालकों को सीएनजी लेने के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े। मुख्य मार्गों या जगहों पर स्टेशन खुले रहेंगे तो सुविधा होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें