फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता एक्सप्रेस कैंसल, बे-मौसम कई ट्रेनें लेट

Mon, 07 Mar 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस सोमवार को फिर रद्द रही। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बीते सप्ताह दो मार्च को भी यह ट्रेन रद्द कर दी गई थी। बावजूद इसके कई दिन से यह ट्रेन देरी से दौड़ रही थी।
विज्ञापन


कोलकाता जाने वाले यात्री चार महीने पहले ही इस ट्रेन में रिजर्वेशन करा चुके थे। ऐसे में ट्रेन कैंसल होने से इन यात्रियों को या तो दूसरा विकल्प तलाशना पड़ा या फिर यात्रा कैंसल करनी पड़ी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशनल कारणों से इस ट्रेन को रद्द किया गया है।

मंगलवार से आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस फिर समय से पटरी पर दौड़ेगी। कोहरे का सीजन खत्म होने के बावजूद ट्रेनों का शेड्यल नहीं सुधर पा रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें एक से पांच घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन


सोमवार को इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस 3:20 घंटे, लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस 3:30 घंटे, आनंद विहार-जोगबनी सुपरफास्ट एक्स्प्रेस 4:30 घंटे, आनंद विहार-गुवाहाटी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 2:15 घंटे, नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 2:25 घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण 6 घंटे, अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस 2:50 घंटे, दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से रवाना की गई। देरी से चल रही इन ट्रेनों को री-शेड्यूल कर चलाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें