फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामाख्या के लिए गाजियाबादियों को मिली साप्ताहिक ट्रेन

Wed, 09 Mar 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कामाख्या जाने वाले गाजियाबाद के यात्रियों को अब पहले दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। गाजियाबाद को कामाख्या एक्सप्रेस के नाम से नई ट्रेन मिली है। सप्ताह में एक फेरा लगाने वाली यह ट्रेन कामाख्या जाते वक्त बुधवार को और लौटते हुए रविवार को गाजियाबाद स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी।
विज्ञापन


गाजियाबाद के अलावा बरेली, मुरादाबाद में भी इस ट्रेन के स्टॉपेज हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जोधपुर के पास भगत की कोठी से चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस (15623) अगले दिन सुबह 5:48 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के स्टॉपेज के बाद रवाना हो जाएगी।

अगले दिन यह ट्रेन कामाख्या पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन कामाख्या से चलकर रविवार सुबह 9:38 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और 9:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ  के रास्ते चलायी जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इसका स्टॉपेज बुधवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका स्टॉपेज मिलने से गाजियाबाद, साहिबाबाद, नोएडा के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें