नसीब बिहार कॉलोनी निवासी कक्षा 11वीं की छात्रा को प्रेम जाल में फांसकर दिल्ली निवासी एक युवक ने पहले शारीरिक शोषण किया, बाद में दबाव बनाने पर शादी कर ली।
अब आरोपी ने छात्रा को धोखा देकर अलीगढ़ निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कॉलोनी निवासी युवती मोरी गेट दिल्ली स्थित कॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा रोते हुए शुक्रवार को थाने पहुंची और एसओ से दिल्ली निवासी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने बताया कि उसके कॉलेज के पास पान का खोखा चलाने वाले दीपक से उसके दो वर्ष पहले प्रेम संबंध हो गए।
आरोपी ने कई बार उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। बाद में छात्रा द्वारा अधिक दबाव बनाने पर आरोपी उसे हरिद्वार ले गया और वहां मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी ने उसे उसके परिजनों के पास छोड़ दिया।
छात्रा ने बताया कि आरोपी दीपक ने उसे धोखा देकर 14 मार्च को अलीगढ निवासी युवती से शादी कर ली। एसओ ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।