फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपटा लें काम, अगले हफ्ते पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

Sun, 13 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
होली के त्योहारी सीजन में बैंक संबंधी कार्य इसी सप्ताह निपटा लें तो सही रहेगा। दरअसल अगले सप्ताह बैंकिंग कार्य के लिए सिर्फ दो दिन का समय मिलेगा। होली यानी 23 मार्च से लेकर रविवार 27 मार्च तक बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। पांच दिन लगातार बैंक अवकाश केचलते एटीएम में भी कैश का संकट छा सकता है।
विज्ञापन


बैंकों में लगातार लंबी छुट्टी पड़ने से ग्राहकों के साथ व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है।


सिंडिकेट बैंक के एजीएम असद ने बताया कि बैंकों में छुट्टियों का दौर 23 मार्च से शुरू होगा। होली पर 23 और 24 मार्च को छुट्टी रहेगी। अगले दिन 25 मार्च को गुड फ्राइडे है। माह का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक 26 मार्च को भी बंद रहेंगे। इसके बाद रविवार को भी सरकारी छुट्टी रहती है।

इस तरह से बैंक लगातार पांच दिन तक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को स्थिति से अवगत कराने के लिए बैंकों के नोटिस बोर्ड पर सूचना भी चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें