फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंटी पुलिस बुला लेगी तो यार नहीं बादशाह कर लेगा हैंडल

Wed, 16 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
विज्ञापन
फेस्‍ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंटी पुलिस बुला लेंगी तो यार नहीं बादशाह कर लेगा हैंडल। सिंगर बादशाह के इस गीत पर मौजूद स्टूडेंट्स थिरकने पर मजबूर हो गए। मंगलवार को बॉलीवुड सिंगर बादशाह मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज के इंडियन डेंटल स्टूडेंट्स कांफ्रेंस-2016  वार्षिकोत्सव में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन


करीब एक घंटे के कार्यक्रम में बादशाह ने 11 मशहूर गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। रैप के प्रसिद्ध सिंगर बादशाह 9.40 बजे मंच पर पहुंचे सैटरडे-सैटरडे गीत गाकर माहौल मस्ती भरा कर दिया।

इसके बाद उन्होंने अपने मशूहर गीत गाएं। बादशाह ने कहा कि आईटीएस के स्टूडेंट्स जिस प्रकार उन्हें सुन रहे है ऐसे दर्शक और श्रोता बहुत कम मिलते हैं। बखरवा स्वा ब्लो, ले-ले रे सेल्फी ले रे, बाकी बातें पीने बाद, डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दें, अभी तो पार्टी शुरू हुई है समेत 10 गाने गाकर स्टूडेंट्स को डांस करने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


बादशाह डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दें गाते हुए निकल गए। फिल्म त्रिदेव के सात समुंदर पार में मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई गीत पर बादशाह ने रीमिक्स गाना प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

बता दें कि आईटीएस के वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान मंगलवार सुबह भाजपा के जनरल सेक्रेटरी पंकज सिंह ने शिरकत कर कहा कि यूथ का भारत की उन्नति में बड़ा योगदान है। कार्यक्रम के दौरान आईटीएस के चेयरमैन आरपी चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, हरि प्रकाश, अशोक धोबले, टीएन तिलकराज, राजीव मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें