राजेंद्र नगर के लोगों को गर्मियों में सबस्टेशन पर फॉल्ट की वजह से बिजली कटौती नहीं झेलनी होगी।
पावर कारपोरेशन ने राजेंद्र नगर के दोनों 33 केवीए सबस्टेशनों को आपस में कनेक्ट करने का काम शुरू कर दिया है। एक सबस्टेशन में फॉल्ट आने पर दूसरे सबस्टेशन से सप्लाई जारी रहेगी।
राजेंद्र नगर में दो 33 केवीए के सबस्टेशन हैं। इनसे करीब तीस हजार घरों में बिजली सप्लाई होती है।
गर्मियों में ओवरलोडिंग की वजह से सबस्टेशन में फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है, जिससे लोगों को पावर कट झेलना पड़ता है।
मगर गर्मियों तक लोगों को इस समस्या से राहत मिल जाएगी। पावर कारपोरेशन ने दोनों सबस्टेशनों को कनेक्ट करने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए 33 केवीए की लाइन बिछाई जा रही है।
इसके बाद एक सबस्टेशन में फॉल्ट आने पर दूसरे सबस्टेशन से कालोनियों में बिजली की सप्लाई सुचारु रखी जाएगी। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि एलएंडटी कंपनी लाइन बिछा रही है। अप्रैल से पहले लाइन बिछाकर दोनों सबस्टेशन को कनेक्ट कर दिया जाएगा।