फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में जा रही महिला से बस में चेन स्नेचिंग

Mon, 20 Jan 2014 05:50 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। बस में सवार एक महिला से दो बदमाशों ने चेन छीन ली। इससे पहले बदमाश उसी महिला के पर्स से 25 हजार रुपये भी निकाल चुके थे। चेन छीन कर भाग रहे एक बदमाश को बस में सवार अन्य लोगों ने दबोच कर धुन दिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 25 हजार रुपये बरामद कर लिए, लेकिन चेन नहीं मिली।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर निवासी पूजा (35) बस से शादी में शामिल होने मोदीनगर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक पूजा के बैग में 25 हजार रुपये थे। आरोप है कि दो बदमाशों ने पहले तो गुपचुप बैग से रुपये निकाल लिए और फिर हापुड़ के गांव गदाना में बस रुकने पर चेन स्नेचिंग कर भागने लगे। पूजा के शोर मचाने पर बस में सवार लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया और जमकर पिटाई की। पुलिस ने उसके पास से 25 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। दूसरा बदमाश चेन लेकर फरार हो गया। एसएचओ मोदीनगर होमसिंह यादव का कहना है कि अभी महिला ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें