फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग का कैश लूटने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2014 05:49 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना को जग्गू पहलवान गैंग ने दिया अंजाम
विज्ञापन

विभाग का डिस्कनेक्शन ठेकेदार भी था शामिल
ठेकेदार एवं इनामी बदमाश गिरफ्तार, 6 की तलाश
तीन लाख कैश, 9 एमएम की पिस्टल एवं तमंचा बरामद
लोनी। बिजली विभाग का कैश जग्गू पहलवान गैंग ने लूटा था। बिजली विभाग का ठेकेदार भी इस लूट में शामिल था। पुलिस ने ठेकेदार एवं पांच हजार के एक इनामी बदमाश को 9 एमएम पिस्टल व तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूटे गए तीन लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। घटना में शामिल अन्य छह बदमाशों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
गौरतलब है कि 20 नवंबर को बाइक सवार बदमाशों ने विद्युत विभाग का 38 लाख कैश लूट लिया था। विभाग का कैशियर अनूप सिंह रावत एवं गार्ड कार से रूपनगर डिवीजन ऑफिस से कैश लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे। बदमाशों ने गार्ड की बंदूक भी लूटी थी, फिर उसे तोड़कर कुछ दूर फेंक दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को खुलासा करते हुए सीओ बार्डर अरविंद यादव ने बताया कि जग्गू पहलवान की मौत के बाद गैंग को ऑपरेट कर रहे यतेंद्र पैंदा ने अपने साथी मीरु, दीपक, सुभाष, हरेंद्र, सत्ते उर्फ सतेंद्र एवं सुरेंद्र चिड़िया के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बिजली विभाग के डिस्कनेक्शन ठेकेदार सुरेंद्र उर्फ सुंदर के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। सत्ते निठोरा गांव का रहने वाला है तथा जग्गू पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वारदात से छह दिन पूर्व ही वह ठेकेदार की डिस्कनेक्शन टीम में शामिल हुआ था। सत्ते के कब्जे से 9 एमएम की देशी पिस्टल तथा लूटी गई दो लाख की नगदी तथा सुंदर के कब्जे से एक तमंचा एवं लाख की नगदी बरामद की गई है।

मिला था सभी को हिस्सा
सीओ ने बताया कि लूटे गए पैसों में से यतेंद्र एवं मीरु को आठ-आठ लाख, सुभाष एवं सुरेंद्र चिड़िया को पांच-पांच, हरेंद्र एवं दीपक को दो-दो, सत्ते को तीन एवं ठेकेदार सुंदर को दो लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन


पांच हजार का इनामी है सत्ते
थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव ने बताया कि सत्ते ने अपने साथी यतेंद्र पैंदा, सुरेंद्र चिड़िया, हरेंद्र एवं नवीन के साथ 19 सितंबर 2013 को कोतवालपुर गांव में ओमी पहलवान एवं जयदीप की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। वह तभी से इस हत्याकांड में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें