फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को दी गई जेड श्रेणी सुरक्षा

Mon, 13 Jan 2014 05:49 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
लिखित आदेश मिलते ही एसएसपी ने दिए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन

सीएम आवास पर भेजा गया हथियारबंद सुरक्षाकर्मियाें का दल
घर के बाहर छह पीएसओ समेत हथियारबंद सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात
कौशांबी। शासन के निर्देशों के बाद रविवार शाम को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जेड श्रेणी सुरक्षा से लैस कर दिया गया। गाजियाबाद पुलिस ने रविवार शाम को दो सब इंस्पेक्टर और आठ कांस्टेबल अरविंद के घर के बाहर तैनात कर दिए। सोमवार सुबह से छह पीएसओ और चार सुरक्षाकर्मियों का स्क्वायड हमेशा अरविंद के साथ रहेगा। जब तक अरविंद कौशांबी में रह रहे हैं, गाजियाबाद पुलिस उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा मुहैया कराएगी।
दिल्ली पुलिस की ओर से उत्तर प्रदेश शासन को दिल्ली के सीएम की सुरक्षा के लिए प्रोटोकाल संबंधी पत्र भेजा गया था। इसके बाद रविवार को गाजियाबाद पुलिस को शासन की ओर से अरविंद को जेड श्रेणी सुरक्षा देने के लिखित आदेश प्राप्त हो गए। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह के आदेशों के बाद रविवार देर शाम दो एसआई और आठ सुरक्षाकर्मी गिरनार अपार्टमेंट स्थित अरविंद के घर पर तैनात कर दिए गए। सीओ इंदिरापुरम रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह से छह पीएसओ अरविंद की सुरक्षा में उनके साथ रहेंगे। साथ ही एक एसआई और तीन अन्य सुरक्षाकर्मियों का काफिला अरविंद की कार के साथ चलेगा। आवास और उनके साथ कुल 20 लोगों की टीम राउंड द क्लॉक सुरक्षा प्रदान करेगी। घर से निकलने से लेकर अरविंद के सचिवालय जाने, जनता दरबार अथवा किसी अन्य स्थान के दौरे पर सुरक्षा का यह घेरा उनके साथ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो साथ चलेगा काफिला
सीएम अरविंद केजरीवाल पहले ही सुरक्षा लेने से इंकार कर चुके हैं। इसके बाद गाजियाबाद प्रशासन ने उनसे अभी तक इस सुरक्षा के संबंध में बात नहीं की है। सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि अगर सीएम पीएसओ को साथ रखने से इंकार करते हैं तब भी पीएसओ दूसरी गाड़ी से अरविंद के काफिले के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें