फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही बोला...बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव बोल रहा हूं...सस्पेंड

Sat, 11 Jan 2014 05:50 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ‘मैं बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव बोल रहा हूं...मसूरी थाने में तैनात सिपाही मुनीर अहमद हमारा खास है। वह सैफई महोत्सव में आया हुआ है। उसे इंदिरापुरम थाने में एसएचओ का हमराह बनाया जाए।’ यह कॉल एसपी देहात जगदीश शर्मा, सीओ सदर और एसओ मसूरी के पास आई, जिसे सुनकर तीनों अफसर सकते में आ गए। मगर जब इसी तरह की कॉल दूसरी बार इन अफसरों पर आई तो उन्हें संदेह हुआ। जांच कराई गई तो पता चला कि कॉल बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव ने नहीं बल्कि मुनीर अहमद ने ही की थी। एसएसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि तीनों अफसरों ने उन्हें जानकारी दी। लिहाजा मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई तो वह गाजियाबाद की ही आई। इससे संदेह और बढ़ गया। कॉल डिटेल से साफ हो गया कि फोन करने वाला खुद सिपाही मुनीर अहमद था।
दूसरी तरफ, सूत्रों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने इस बाबत सांसद धर्मेंद्र यादव से भी बात की थी। उनके सिफारिश से इनकार करने पर सिपाही को सस्पेंड किया गया। बता दें कि सपा के बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि उनकेपास एक बार कॉल करके कहा गया था वह बदायूं सांसद का गनर बोल रहा है, दूसरी बार खुद सांसद बनकर बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें