फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की बहादुरी से चोर दबोचे

Tue, 07 Jan 2014 05:48 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। पुलिस भले ही चोरों पर लगाम कसने में फेल हो मगर लोग अपनी सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। गार्ड की बहादुरी से सोमवार को लोगों ने मोहननगर स्थित पार्श्वनाथ सोसायटी के फ्लैट में घुसे दो चोरों की धुनाई की।
विज्ञापन

पार्श्वनाथ पैराडाइज के फ्लैट संख्या ए-79 में नोएडा की आईटी कंपनीकर्मी सुधांशु जैन पत्नी नीति के साथ रहते हैं। नीति कौशांबी की एक बैंक शाखा में कार्यरत हैं। सोमवार को पति-पत्नी ऑफिस गए थे। दोपहर दो बजे दूसरे मंजिल की नीतू ने दो युवकों को ऊपर जाते देखा। करीब 15 मिनट तक जब वे नहीं लौटे तो गार्ड मुकेश को ऊपर भेजा। गार्ड ऊपर पहुंचा तो सुधांशु के गेट का ताला टूटा हुआ था। गार्ड ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया। गार्ड ने एक चोर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। दूसरा सीढ़ियों से कूदकर भागने लगा। इस पर लोगों ने चोर को पकड़कर जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों को भीड़ से बचाया और एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि चोर दुलाल और आरिफ निवासी लोनी हैं, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनसे एक बाइक और चोरी के औजार बरामद किए गए हैं। उधर, गार्ड मुकेश ने बताया कि चोर ने फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद करने की कोशिश की और शोर मचा दिया। मगर एक बदमाश गेट पर ही खड़ा था जिसने दरवाजे को धक्का मारकर उसपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें