गाजियाबाद । डीएसओ एके दूबे ने बताया कि डिजीटल राशन कार्ड नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 जनवरी करदी गई है। इसके लिए विशेष कैंप लग रहे हैं। राशन कार्ड बनवाने के लिए मतदाता पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या और बैंक पासबुक की छाया प्रति उपलब्ध करानी होगी। पते से संबंधित प्रमाण पत्र न होने पर अपने क्षेत्र केवार्ड सभासद , प्रधान या लेखपाल से लिखकर देना होगा। पुराने राशन कार्ड पर 31 मार्च 2013 के बाद राशन वितरण नहीं होगा। डीएम के आदेश पर कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।