फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल मंे नहीं कटेगी बिजली

Thu, 19 Dec 2013 05:47 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। तीन साल के इंतजार के बाद संयुक्त जिला अस्पताल को बुधवार शाम से 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो गई। इसके साथ ही लोनी कस्बे को सप्लाई देने के लिए 33 केवीए का अतिरिक्त बिजलीघर भी शुरू कर दिया गया। सुदामापुरी बिजलीघर भी सोमवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल में तीन साल पहले बिजलीघर बनकर तैयार हो गया था लेकिन तार व खंभ्ाे नहीं गाड़े गए थे। इसकी वजह से सप्लाई नहीं मिल रही थी। अफसरों ने मोरटा से सीधे लाइन देकर बुधवार को सप्लाई शुरू करा दी। इससे अब संयुक्त जिला अस्पताल को 24 घंटे सप्लाई मिला करेगी, जिसका लाभ हजारों रोगियों को मिलेगा। लोनी के लालबाग बिजलीघर भी बुधवार को शुरू कर दिया गया। इससे लोनी की लो वोल्टेज की समस्या खत्म हो गई है। चीफ इंजीनियर पीके माहेश्वरी ने बताया कि सुदामापुरी बिजलीघर एक साल से तैयार है। किसानों के विरोध के चलते यहां लाइन टावर खड़े न होने से सप्लाई नहीं मिल रही थी। पिछले दिनों किसानों को समझाकर टावर खड़े कर दिए गए हैं। अब सुदामापुरी बिजलीघर सोमवार को शुरू कर दिया जाएगा। इससे सुदामापुरी, शिवपुरी, प्रतापविहार, विजयनगर और एनएच 24 के आसपास स्थित कालोनियों की लो वोल्टेज की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें