फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड कारपेट पार्टी लॉन पर हंगामा

Mon, 11 Nov 2013 05:43 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। लिंक रोड स्थित रेड कारपेट फार्महाउस में जमीन के कब्जे के लिए रविवार को कई घंटे हंगामा चला। मोहन मीकिंस कर्मचारी आवासीय समिति के लोगों ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जमीन पर कब्जा लेने की मांग की। जबकि फार्म हाउस संचालक जयपुरिया होटल एंड रिसॉर्ट के कर्मचारियों ने मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना को देखते हुए डीएम को रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

छह साल पहले मोहन मीकिंस कर्मचारी आवास समिति के तत्कालीन पदाधिकारियों ने लिंक रोड की करीब सात एकड़ जमीन को जयपुरिया होटल एंड रिसॉर्ट को लीज पर दी थी। 2010 में समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही जमीन पर विवाद शुरू हो गया। समिति लीज को नियमों के विपरीत बताकर जमीन को खाली कराना चाहती थी जबकि होटल 30 साल की लीज की बात कहकर इसे खाली नहीं कर रहा है। रविवार को हाईकोर्ट के आदेश का वास्ता देकर समिति के सदस्य कब्जा लेने पहुंचे। कर्मचारियों के विरोध करने पर हंगामा हुआ। समिति के सचिव एमके राय ने बताया कि हाईकोर्ट ने करीब एक करोड़ 75 लाख रुपये प्रशासन के पास जमा कराकर जमीन खाली करने के निर्देश दिए हैं। मगर होटल संचालक इसे खाली नहीं कर रहे हैं। उधर, जयपुरिया होटल एंड रिसॉर्ट के डायरेक्टर सत्यपाल सिंह ने बताया कि कोर्ट की ओर से पैसे जमा करने का नोटिस दिया गया था। पैसे जमा कराए जा चुके हैं। 30 साल की लीज है। ऐसे में कब्जा देने का प्रश्न ही नहीं उठता है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। सीओ रणविजय सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना को देखते हुए एक रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। उधर, एडीएम फाइनेंस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर राशि जमा कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें