फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Fri, 08 Nov 2013 05:42 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। मोदी शुगर मिल पर बकाया 72 करोड़ और मिल शुरू कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को किसानों की महापंचायत हुई। पंचायत में किसानों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। वहीं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने पांच दिसंबर से शुरू होने वाले लोकसभा सत्र में किसानों की समस्या को पुरजोर से उठाने का घोषणा की है। एसडीएम ने पंचायत में पहुंचकर 23 नवंबर से मोदी शुगर मिल शुरू होने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

किसानों की सर्वदलीय पंचायत तिबड़ा रोड स्थित गन्ना समिति परिसर में हुई। बिहार से राज्यसभा सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि शर्म की बात है कि किसान अपनी फसल का खुद मूल्य तय नहीं कर पाता है। उन्होंने कहा कि पांच दिसंबर से शुरू होने वाले लोकसभा सत्र में जदयू सांसद किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। अध्यक्षता योगेेंद्र पाल योगी और संचालन रमेश प्रमुख ने किया। गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन अमरजीत बिड्डी बोले कि रालोद मुखिया अजित सिंह ने सपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किसानों की समस्या से अवगत कराया है। रालोद प. प्रदेश सचिव रणवीर दहिया, सतेंद्र त्यागी, राजकुमार वर्मा, डीके चौधरी, सतपाल तेवतिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें