फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी में खनन लगातार

Tue, 17 Sep 2013 05:38 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। देशभर में खनन पर रोक लगने के बावजूद लोनी में इसका खेल चल रहा है। अमर उजाला ने रविवार के अंक में इस संबंध में समाचार प्रकाशित किया था। इस पर डीएम ने रविवार रात जांच के लिए खनन विभाग की टीम लोनी भेजी। वहां खनन विभाग की टीम को खनन के खेल के सबूत मिले। टीम अब रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपेगी। खनन करने वालों को चिह्नित करने का काम भी शुरू हो गया है। इसके बाद कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

नोएडा में दुर्गा शक्ति नागपाल मामले के बाद प्रदेश सरकार ने खनन पर रोक लगा दी थी। इसी दौरान ग्रीन ट्रिब्युनल के पर्यावरण निर्देश आने के बाद देशभर में खनन रुक गया। यूपी में अवैध खनन में सत्ता की दखल के आरोपों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया था। इसके बावजूद गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में खनन के खलनायक सक्रिय रहे। अमर उजाला ने लगातार खनन का खुलासा किया। इसके बावजूद प्रशासन खनन होने से इंकार करता रहा। अमर उजाला ने रविवार को फिर खनन होने का समाचार प्रकाशित किया। इस पर डीएम ने रविवार रात जांच के लिए खनन विभाग की टीम लोनी भेजी। भू-वैज्ञानिक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को लोनी क्षेत्र के अहमदनगर, शुंगरपुर और पचायरा में खनन के साक्ष्य मिले। टीम ने अपनी रिपोर्ट जिला खनन अधिकारी को सौंप दी है। अब इसको डीएम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें