गाजियाबाद। टैक्स इनवाइस, चेकिंग बिल और फीस कलेक्शन बिल के लिए अब मैन्युअल तरीके को खत्म कर दिया गया है। वाणिज्य कर विभाग अब सभी टैक्स इनवाइस और फीस कलेक्शन के बिल को आॅनलाइन करेगा। मोबाइल स्क्वॉयड की यह जिम्मेदारी होगी कि वह बिल को वह 24 घंटे के अंदर आनलाइन फीडिंग करे। यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की गई है।
टैक्स इनवाइस, चेकिंग बिल और फीस कलेक्शन के बिलों की जांच में पहले महीनों लग जाते थे। अब 24 घंटाें में इस समस्या का निस्तारण हो जाएगा। विभाग के एडिशनल कमिश्नर वीडी दुबे ने बताया कि मोबाइल स्क्वॉयड के अधिकारी जब किसी व्यापारी का बिल चेक करते थे तो उसे सही या गलत की जांच के लिए संबंधित जिले में विभागीय कार्यालय भेजा जाता था।
इसमें एक -डेढ़ माह का समय लग जाता। व्यापारी के साथ अधिकारी भी उलझे रहते, लेकिन अब इस जटिल व्यवस्था को आसान कर दिया गया है। शासन स्तर से ऐसे सभी बिलों को आनलाइन कर दिया गया है।