फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दबाव में कही थी प्राइवेट पार्ट में सूजन की बात’

Tue, 21 May 2013 05:31 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरुषि-हेमराज मर्डर केस के आरोपी डा. राजेश तलवार के 313 के बयान सोमवार को भी जारी रहे। दूसरे दिन कोर्ट ने डा. तलवार से 223 सवाल पूछे। इस तरह आरोपी अब तक कुल 411 सवालों के जवाब कोर्ट के समक्ष दे चुका है। आरोपी के बयान मंगलवार को भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन

सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में आरोपी तलवार दंपति कड़ी सुरक्षा के बीच पेश हुए। कोर्ट के सवाल का जवाब देते हुए डा. तलवार का कहना था कि गवाह नरेशराज ने प्राइवेट पार्ट पर सूजन वाली बात सीबीआई के दबाव में कही थी। क्योंकि इससे पूर्व उसने कहीं भी अपने बयान में इस बात का जिक्र नहीं किया था। घटना वाली रात बार-बार इंटरनेट राउटर के चलने और बंद होने के जवाब में डा. तलवार का कहना था कि एयरटेल आफिसर दीपक कांडा ने राउटर आधी रात के बाद 12.30, 2.30 और 3.00 बजे चलना बताया था। जबकि हकीकत यह है कि रात 11.30 बजे इंटरनेट पर काम करने के बाद उन्होंने अपना लैपटॉप बंद कर दिया था। वैसे 16 मई को भी सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक भी राउटर की सेम एक्टिविटी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें