फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी में प्राॅपर्टी डीलर के बेटे का अपहरण

Tue, 07 May 2013 05:30 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। इंडिका कार सवार चार बदमाशों ने पूजा कॉलोनी निवासी प्राॅपर्टी डीलर के इकलौते पुत्र का अपहरण कर लिया और उसकी बाइक भी साथ ले गए। पिता ने सूचना पुलिस को देकर तलाश करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मूल रूप से हापुड़ के गांव कलां बछेड़ा का रहने वाला प्राॅपर्टी डीलर आबिद कई वर्षों से परिवार के साथ पूजा कालोनी में रह रहा है। आबिद ने बताया कि उसका इकलौता पुत्र हामिद (18) भी उसके साथ काम करता है। सोमवार शाम 5.30 बजे हामिद पाबी गांव में बड़ी बहन आबिदा से मिलकर बाइक से घर लौट रहा था। कॉलोनी के पास खजूरी पुस्ता मार्ग पर वैन कार में झगड़ रहे लोगाें को देखकर युवक रुक गया। तभी पीछे से आई कार में सवार चार बदमाशों ने हामिद को जबरन कार में डाल लिया और दिल्ली की ओर भाग गए। एक बदमाश युवक की बाइक भी ले गया। कालोनी निवासी युवकोें ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी। पिता ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें