गाजियाबाद। भोले की भक्ति के दिन सोमवार को मंदिर पहुंचे भक्त मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था देखकर पहले तो सशंकित हुए। बैरीकेडिंग, तलाशी आदि के बाद मंदिर परिसर पहुंचे भक्त सुरक्षा की चर्चा करते रहे। आपसी बातचीत के बाद जब उन्हें मंदिर की बढ़ी सुरक्षा के मकसद की जानकारी मिली तो वह खुश हो गए। भोले के भक्तों ने सुरक्षा बढ़ाने को सही कदम बताया। भक्तों ने कहा तलाशी और कुछ प्रतिबंध के बावजूद इस व्यवस्था से कोई परेशानी नहीं हैं। कई भक्त तो ब्लैक कैट कमांडो को देखकर ही रोमांचित थे। मंदिर परिसर और उसके बाहर इन कमांडो की वीरता के चर्चे भी खूब हुए।