मुरादनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने नगर के ओलंपिक तिराहे स्थित एक मकान पर छापा मारकर मिलावटी देसी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से नकली घी के 20 टीन और घी तैयार करने का सामान बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामबीर सिंह मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस के साथ ओलंपिक तिराहे के पास बालाजी ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। मौके पर दो कुंतल मिलावटी देसी घी तैयार मिला। जबकि घी बनाने के सामान के साथ गैस सिलेंडर, चूल्हा, पंाच ड्रम कच्चा तैयार घी, विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के रैपर बरामद हुए। एसओ ने बताया कि मामले में नवीन सक्सेना निवासी कुम्हारो वाली गली को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रिफाइंड और पामो ऑयल मिक्स करके मिलावटी घी तैयार करता है और ग्रामीणों इलाकों में बिक्री करता है।