फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरायम बेलगाम ,वृद्धा का तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ा

Thu, 21 Mar 2013 05:31 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बदमाशों ने नंदग्राम में मंगलवार दोपहर हाइडिल से रिटायर्ड अफसर के घर डाका डाला। दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश एलसीडी टीवी के कलर ठीक करने के बहाने घर में घुसे और अकेली सावित्री देवी (60) को गन प्वाइंट पर लेकर कमरे में बंद दिया। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ दिया। बदमाशों ने 40 हजार रुपये, दो कुंडल, अंगूठी, मकान की रजिस्ट्री, चांदी की पायल, बैंक की चेकबुक-पासबुक, डुप्लीकेट नेकलेस लूट लिए। लुटेरे हथियार लहराते हुए फरार हो गए और पब्लिक तमाशबीन बनी रही। सिहानी गेट पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नंदग्राम बी-49 में पीसी गुप्ता, उनकी पत्नी सावित्री, बेटा दीपक, बहू रश्मि और धेवता शुभम रहते हैं। पीसी गुप्ता यूपीपीसीएल में एसएसओ के पद से रिटायर्ड हैं और किराना स्टोर करते हैं। सावित्री ने बताया कि उन्होंने हाल ही में एलसीडी टीवी लगवाया है। उसके कलर सही नहीं आ रहे थे। उन्होंने सुबह ही कस्टमर केयर पर बात की थी। दोपहर करीब पौने दो बजे वह घर में अकेली थी तभी किसी ने गेट खटखटाया। गेट पर खड़े युवकों से सावित्री ने पूछा, कलर ठीक करने आए हो, युवकों के हां कहने पर सावित्री ने गेट खोल दिया। एक बदमाश बाहर खड़ा रहा जबकि चार घर में घुस गए। इससे पहले 26 जुलाई 2011 को सावित्री देवी से बाइक सवार बदमाशों ने दो कुंडल और चेन लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें