फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव, सेक्स और धोखे का शिकार हुई छात्रा

Sat, 16 Mar 2013 05:31 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। नसीब बिहार कॉलोनी निवासी कक्षा 11 वीं की छात्रा का दिल्ली निवासी युवक ने पहले शारीरिक शोषण किया, बाद में गुपचुप शादी कर ली। अब आरोपी ने छात्रा को धोखा देकर अलीगढ़ निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कालोनी निवासी युवती मोरी गेट दिल्ली स्थित कालेज में 11वीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा रोते हुए शुक्रवार को थाने पहुंची और एसओ से दिल्ली निवासी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने बताया कि उसके कालेज के पास पान का खोखा चलाने वाले दीपक से उसके दो वर्ष पहले प्रेम संबंध हो गए। आरोपी ने कई बार उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। छात्रा दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे हरिद्वार ले जाकर मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी ने उसे उसके परिजनों के पास छोड़ दिया। छात्रा ने बताया कि दीपक ने उसे धोखा देकर 14 मार्च को अलीगढ निवासी युवती से शादी कर ली। एसओ ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ मामला दर्ज लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें