गाजियाबाद। अब शहर की कालोनियों में सिटी बस सेवा का प्रचार किया जाएगा। इसके लिए आरटीओ, रोडवेज और जीडीए संयुक्त अभियान चलाएंगे।
महानगर में खाली दौड़ती सिटी बसों के संचालन से जीडीए को लाखों का घाटा उठाना पड़ रहा है। इसे देखते हुए अफसर अब सिटी बसों के लाभ गिनाकर लोगों को जागरूक करने की तैयारी में हैं। महानगर की कालोनियों में पहुंचकर सिटी बसों का प्रचार किया जाएगा। जीडीए के निर्देशन में आरटीओ और रोडवेज कालोनियों में आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों और संभ्रांत नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इन्हें सिटी बसों की टाइमिंग, स्टॉपेज, रूट चार्ट, किराया, सुरक्षा और जाम से राहत दिलाने संबंधी जानकारी दी जाएगी। अभियान एक अप्रैल से शुरू होगा।