फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के बेटे और भाई को उठाया

Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से एसओजी ने उठाया, लोगों ने अपहरण समझ किया हंगामा
विज्ञापन

मुरादनगर। बसपा विधायक वहाब चौधरी के भाई और बेटे के अपहरण की सूचना पर मुरादनगर कस्बे में हड़कंप मच गया। जरा सी देर में लोग सड़क पर उतर आए। बाद में पता चला कि मामला अपहरण का नहीं, बल्कि पुलिस का है। गाजियाबाद के एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने एक मामले में पूछताछ के लिए विधायक के भाई और बेटे समेत तीन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ रणविजय सिंह ने कहा है कि पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ दिया गया है।
घटना रविवार की है। मुरादनगर क्षेत्र से बसपा विधायक बहाव चौधरी के भाई निजाम ने बताया कि उसका छोटा भाई आस मोहम्मद मेरठ में दवा लेने गया था। वहीं से एसओजी प्रभारी अनिल कपरवान ने उसे उठा लिया। पता चला है कि मेरठ में आस मोहम्मद को उठाने के दौरान पुलिस ने भरे बाजार फायरिंग भी की। जैसे ही आस मोहम्मद के परिजनों को खबर मिली, वैसे ही विधायक का बेटा आदिल और उसके एक साथी चांद ने अनिल कपरवान की गाड़ी को मुरादनगर में रुकवा लिया। आरोप है कि अनिल कपरवान ने उन दोनों को भी अपनी गाड़ी में डाल लिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर सिविल ड्रेस के कारण स्थानीय लोगों ने समझा कि विधायक पुत्र का अपहरण हो गया है। इसके विरोध में लोग ओलंपिक तिराहे पर इकट्ठे हो गए। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ रणविजय सिंह ने बताया कि एक मामले में पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को विधायक वहाब चौधरी लखनऊ में थे। फोन पर हुई बातचीत में विधायक ने आरोप लगाया है कि अनिल कपरवान पूर्व में मुरादनगर एसओ रह चुका है। तभी से वह उनके परिवार से रंजिश रखता है। विधायक ने बताया कि उन्होंने एसएसपी से फोन पर एसओजी प्रभारी की शिकायत
की है। ये पहले से ही उनसे रंजिश्ा रखते हैं। उधर, एसओजी प्रभारी
से बातचीत के लिए संपर्क नहीं
हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें