फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक लूटने वाले 5 दबोचे

Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरे फर्जी कागज बनाकर बेचे देते थे लूटे हुए ट्रक
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर पुलिस ने हाईवे पर ट्रक लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गैंग के सदस्य लूटे गए ट्रक को फर्जी कागज बनाकर बेच देते थे। बदमाशों से लूटे गए 10 टायरा दो ट्रक भी बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी शिवशंकर यादव ने बताया कि बदमाशों की पहचान मसूरी निवासी जुल्फिकार, शौकीन, बागपत अमीनगर सराय निवासी आसिफ, जॉनी मेरठ निवासी सलीमुद्दीन और फरीदाबाद हरियाणा निवासी नरेंद्र उर्फ चिरकुट के रूप में हुई है। जुल्फिकार अली और शौकीन साथियों के साथ ट्रक लूटते थे। नरेंद्र उर्फ चिरकुट ट्रकों के जाली कागज तैयार करता था। वह ट्रकों के नंबरों को बदलकर फर्जी नंबर को चेसिस पर गुदवाता था। नरेंद्र के बनाए फर्जी कागजों के आधार पर आसिफ अली और सलीमुद्दीन ने इनसे ट्रक खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए ट्रकों का फर्जीवाड़ा भी सामने आया है। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर-38 जेड-9802 है। यह नूह मेवात से रजिस्टर्ड है। जबकि एचआर-38 फरीदाबाद की अथॉरिटी का नंबर है। अथॉरिटी ने अभी तक यह नंबर किसी को जारी नहीं किया है। दूसरे ट्रक जिसका नंबर एचआर-66 बी 8051 जिला नारनौल हरियाणा की अथॉरिटी का नंबर है। ट्रक के गुड टैक्स पर ट्रांसपोर्ट फरीदाबाद-हरियाणा की मोहर लगी है। एसपी सिटी ने बताया कि ट्रकों के चेसिस नंबरों की केमिकल मैचिंग कराई जाएगी। इसके आधार पर ट्रकों के असली नंबर की पहचान होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें