फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति फैक्ट्री में आग

Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे में फायर ब्रिगेड टीम ने काबू पाया
विज्ञापन

लोनी। लालबाग एक्सटेंशन कालोनी में मंगलवार सुबह फाइबर की मूर्तियां बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल टीम ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।
भजनपुरा दिल्ली निवासी ओमपाल की लालबाग एक्सटेंशन कालोनी में फाइबर की मूर्तियां बनाने की फैक्ट्री है। मंगलवार सुबह नौ बजे फैक्ट्री के पास कुछ बच्चे आग जलाकर हाथ सेक रहे थे। इसी दौरान बंद पड़ी फैक्ट्री में चिंगारी पहुंच गई तथा फैक्ट्री में रखे केमिकल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। 9.30 बजे के करीब लोगों ने फैक्ट्री से धुआं उठता देख दमकल विभाग को सूचना दी। करीब दस बजे ट्रॉनिका सिटी और दिल्ली से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। टीम ने फैक्ट्री का ताला तोड़कर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

एचटी लाइन ठीक करते लाइनमैन झुलसा
गाजियाबाद। हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी के बावजूद ठेकेदार के अस्पताल न पहुंचने से परिजनों में आक्रोश है। विद्युत अधिकारियों ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। उदल नगर निवासी लाइनमैन जैनेंद्र कुमार उर्फ विक्की नवयुग मार्केट स्थित हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था। जैसे ही उसने काम शुरू किया अचानक लाइन में करंट आने से विक्की को जोर का झटका लगा और वह पोल के नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें