फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा बेईमान... निकाले बाबुल की जान

Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आंखों में बसाए बेटी की विदाई के सपने को दहेज लोभी दूल्हे ने ग्रहण लगा दिया। पाई पाई जोड़कर बाप ने बड़े चाव से बेटी की शादी की तैयारियां की। टेंट, हलवाई, फोटोग्राफर, शहनाई, डकोरेशन तक की बुकिंग कर डाली। नाते रिश्तेदारों में कार्ड बंटवा डाले। बड़ी बेसब्री से बाबुल बारात आने की घड़ियां गिन रहा था। मगर तभी लोभी दूल्हे ने दहेज में टवेरा कार की मांग कर डाली। लाचार पिता की हैसियत गाड़ी देने की नहीं है। मगर दूल्हे ने बिना गाड़ी बारात लाने से इंकार कर दिया है। बेबस पिता अब कानून की चौखट पर पहुंचा है। सिहानी गेट के जयप्रकाशनगर में रहने वाले लखन सिंह (काल्पनिक नाम) की बड़ी बेटी की शादी गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई। दूल्हा एयरपोर्ट पर जॉब करता है।
विज्ञापन

29 जुलाई 2012 को सगाई और गोदभराई की रस्म पूरी हुई। शादी की तारीख 25 नवंबर 2012 तय हुई। लखन का कहना है कि पहले तो दूल्हे वालों ने कोई मांग नहीं की। लेकिन अब उन्हें बिचौलिये ने सूचना दी है कि दूल्हा टवेरा मांग रहा है। नहीं दी तो शादी कैंसिल। एसएसपी ने सिहानी गेट पुलिस को मामले की छानबीन करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि दूल्हे वालों का पक्ष संपर्क करने के बावजूद मिल नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें