फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े धोखे हैं राजनगर एक्सटेंशन में

Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अब बिल्डरों की मनमानी पर नकेल कसने के लिए जीडीए सामने आया है। यदि बिल्डर आधी अधूरी सुविधाओं के साथ पजेशन लेने के लिए दबाव बनाता है तो जीडीए उस पर कार्रवाई करेगा। जीडीए ने लोगों से अपील भी की है कि किसी भी प्रोजेक्ट में फ्लैट की पजेशन लेने से पहले बिल्डर से कंप्लीशन सर्टिफिकेट जरूर ले लें। जीडीए अधिशासी अभियंता आईएस सिंह द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक सभी बेसिक सुविधाएं पूरी करने के बाद ही बिल्डर ग्राहकों को कब्जा दे सकते हैं। जीडीए के मुताबिक राजनगर एक्सटेंशन में रेजीडेंट्स की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए जीडीए ने शहर के तमाम प्रोजेक्ट्स के लिए यह एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल टीपी त्यागी ने बताया कि सुविधाओं की वादाखिलाफी के कारण लगभग सभी सोसायटी में बिल्डर और रेजीडेंट्स के बीच विवाद चल रहे हैं। जीडीए को बिल्डरों पर जल्द सर्टिफिकेट लेने का दबाव बनाना चाहिए।
राजनगर एक्सटेंशन बिल्डर्स एसोसिएशन प्रवक्ता गौरव गुप्ता ने कहा कि अधिकतर बिल्डरों ने कंप्लीशन सर्टिफिकेट आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जीडीए से अपेक्षा है कि समय पर कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करे, जिससे पजेशन देने में देरी न हो। बिल्डर ईडीसी देते हैं, इसलिए बाह्य विकास की जिम्मेदारी जीडीए की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें