फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड, बाजा, बारात... ना बाबा ना

Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। पश्चिमी यूपी की पंचायतोें से एक के बाद एक समाज हित के फैसले निकल रहे हैं। रविवार को लोनी क्षेत्र में हुई 40 गांव की पंचायत में फैसला लिया गया कि बेटों की शादियां पूरी सादगी से की जाएंगी और धूम-धड़ाके में किसी तरह की फिजूलखर्ची नहीं होगी।
विज्ञापन

पंचायत का आयोजन दोपहर में खरखडी गांव में प्रधान के आवास पर हुआ। इसमें मेवला, निठोरा, गढी, सिरोली, चिरोडी, टीला शहबाजपुर, सिकरानी, पाबीसादकपुर, अगरौला, रिस्तल, जावली, महमूदपुर, गनौली, कोतवालपुर, भूपखेडी, घिटोरा, गोठरा, डगरपुर, भगौट, सरफाबाद, भेडापुर, राजपुर सहित 40 गांवों से सैकडों की संख्या में लोग जुटे। पंचायत में डीजे, आतिशबाजी, कई बैंड बाजे और शस्त्रों के प्रदर्शन पर रोक के साथ दहेज दिखावे को रोकने का फैसला दोहराया गया। पंचायत में प्रधान शिवकुमार, प्रधान सतपाल, रामबीर नेताजी, चौधरी प्रकाश, फूलसिंह, अजय आर्य, नरेन्द्र प्रधान, होतेराम, करतार नेताजी, कैप्टन राजाराम, भागमल प्रधान, धीरज प्रधान, धर्मवीर प्रधान, उधम सिंह प्रधान आदि ने अपने बच्चों की शादियां साधारण तरीके से करने का निर्णय लिया। पंचायत की अध्यक्षता प्रधान नरेन्द्र ने तथा संचालन मनूपाल एडवोकेट ने किया। फैसले को लागू करने के लिए पंचायत हर गांव में अपने दो प्रतिनिधि तैनात करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें