फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयर होम का लापरवाह कर्मचारी सस्पेंड

Sat, 25 Aug 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजकीय संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है। ड्यूटी में लापरवाही और शैक्षिक दस्तावेजों में हेराफेरी करने के आरोप में केयर होम में तैनात फोर्थ क्लास कर्मचारी चंद्रभान सिंह को निलंबित कर दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक शिव श्याम मिश्र ने निलंबन के आदेश जिला प्रोबेशन अधिकारी को भेजे हैं।
विज्ञापन

राजनगर स्थित केयर होम से छह लड़कियों के गायब होने के मामले में अधीक्षक समेत तीन कर्मचारी पहले ही सस्पेंड हो चुके हैं। जबकि दो कर्मचारियों को महिला एवं बाल विकास विभाग आरोप पत्र भेज चुका है। इस बार केयर होम के फोर्थ क्लास कर्मचारी चंद्रभान सिंह पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। सूत्रों के मुताबिक चंद्रभान सिंह पर ड्यूटी में लापरवाही, बगैर सूचना के अवकाश पर रहने, अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने और प्रमाण पत्रों में हेराफेरी करने के आरोप लगे हैं। इसके अलावा चंद्रभान सिंह के चाल चलन पर सवाल उठाए
विज्ञापन

गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें