फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज ः आग से भगदड़

Tue, 21 Aug 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर में ईद की नमाज के वक्त हादसा, कई घायल, वाहन जले
विज्ञापन

मोदीनगर। ईद की नमाज के दौरान मोदीनगर में सुबह बड़ा हादसा होते-होते बचा। बेगमाबाद स्थित शाही जामा मस्जिद के अंदर नमाज को बड़ी संख्या में लोग जुटे थे, उसी दौरान मस्जिद के बाहर खड़ी चाउमीन-बर्गर की ठेली पर सिलेंडर में आग लग गई। आसपास खड़े बाइक और स्कूटर आग की चपेट में आ गए। भगदड़ में गिरने से छह लोग घायल भी हो गए।
बेगमाबाद शाही जामा मस्जिद में सुबह 9:30 बजे नमाज शुरू हुई थी। करीब 10 बजे मस्जिद के पास चाऊमीन की ठेली में आग लग गई। बाहर आग लगते ही अंदर मौजूद नमाजी मस्जिद की छत पर चढ़ गए। जो बाहर थे, वे इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ में माजिद, फुरकान, जावेद, जाहिद, रीशू, रेहान निवासी किदवईनगर को चोट लगी। जब तक पुलिस ने लोगों की मदद से आग बुझाई, ठेली के पास खडे़ दो स्कूटर और एक बाइक जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन था ठेले वाला
चाऊमीन का ठेला किसका था, यह पुलिस को पता नहीं चल सका है। ठेली पर घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल हो रहा था। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी वहां मौजूद थे मगर किसी ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया।
मौके पर नहीं थी दकमल ः लोगों का कहना था कि मसजिद के बाहर दमकल नहीं लगाई गई थी। यदि होती तो वाहन नहीं जलते।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें