फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत पर चौकी में बवाल

Sat, 23 Jun 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। सड़क हादसे में मासूम आर्यन (5) की मौत के बाद पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने शुक्रवार रात वैशाली चौकी का घेराव किया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। गुस्साए परिजन चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग भी की। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर-2 में मदर डेयरी के पास झुग्गी में निगम सफाईकर्मी संजय परिवार समेत रहता है। शुक्रवार शाम 5.30 बजे उसका सबसे छोटा बेटा आर्यन साइकिल चला रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। परिजनों ने आस पड़ोस के लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई।
कार्रवाई तो दूर घटना की जानकारी मिलने के काफी देर तक पुलिसवाले मौके पर भी नहीं आए। इसीसे परिजन और आस पड़ोस के लोग गुस्सा गए। देर रात साढे़ नौ बजे काफी संख्या में लोग एकत्र होकर वैशाली चौकी पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। चौकी में घुसे लोगों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। लोग वैशाली चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग भी कर रहे थे। हंगामे की सूचना पर 10.00 बजे इंस्पेक्टर इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियातन लिंकरोड इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार यादव को भी मय फोर्स मौके पर बुला लिया गया। एसएचओ इंदिरापुरम ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रात 11 बजे मृतक बच्चे के परिजनों को एफआईआर की कॉपी देने के बाद मामला शांत हुआ। एसएचओ ने बताया कि कार महिला से अश्लील हरकत करने और धमकी देने का आरोपी प्रदीप निवासी वैशाली सेक्टर-2 का बेटा चला रहा था। तलाश में दबिश जारी है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
उधर, जीटी रोड साहिबाबाद थाने के सामने शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात कार ने महिला को टक्कर मारी दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लाजपत नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें