फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार से मोहन नगर तक दौड़ेगी ट्राम!

Mon, 28 May 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन ट्रांसपोर्ट ने विकास प्राधिकरण से मांगा सर्वे

गाजियाबाद। अब महानगर में मेट्रो के बाद ट्राम रेल दौड़ाने की योजना है। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलेपमेंट ने जीडीए से आनंद विहार से मोहन नगर तक ट्राम की संभावना तलाशने के निर्देश दिए।
मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलेपमेंट के अंतर्गत काम करने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन ट्रांसपोर्ट, नई दिल्ली ने कोलकाता में चलने वाली ट्राम रेल की स्टडी की। इंस्टीट्यूट ने एनसीआर के कई शहरों को ट्राम रेल संचालन के लिहाज से उपयुक्त पाया है। इनमें गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा आदि शामिल हैं। वैसे भी मेट्रो की तुलना में ट्राम रेल बेहद सस्ता विकल्प है। चूंकि इसका ट्रैक रोड के लेवल पर रहता है, इसलिए एलीवेटेड निर्माण की आवश्यकता नहीं पड़ती। दूसरी बात ट्राम रेल 55 किलोमीटर की गति से दौड़ेगी। जोकि शहर के ट्रैफिक के लिहाज से ठीकठाक स्पीड है। ट्राम रेल को कम आवाजाही वाले रेलवे ट्रैक से भी जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि अर्बन ट्रांसपोर्ट के नए विकल्पों के अंतर्गत ट्राम रेल की संभावनाएं तलाशने पर विचार हुआ है। ट्राम रेल से संबंधित फिजिबिलिटी रिपोर्ट अगली बैठक में रखी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें