गाजियाबाद। एक बार फिर से समाज की सोच, समस्याओं और उसकी खूबी को चिकित्सक व समाजसेवी डा. मधु पोद्दार ने अपनी लेखनी से उजागर किया है। उनकी अगली किताब ‘आशाओं का इंद्रधनुष’ का विमोचन रविवार को सांसद राजनाथ सिंह ने किया। डा. पोद्दार की यह तीसरी किताब है।
आशाओं का इंद्रधनुष में लेखिका ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण के साथ नैतिक मूल्यों की रक्षा, स्वास्थ्य की देखरेख और नारी जाति के उत्थान पर गहन चिंतन प्रस्तुत किया है। किताब के विषय में बताते हुए डा. श्याम निर्मम ने कहा कि किताब में जो निबंध हैं, उनकी भाषा इतनी सहज और सरल है कि इसे हर पाठक पढ़ते-पढ़ते आत्मसात कर सकता है। विमोचन के मौके पर वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप तलवार, डा. श्याम निर्मम, महापौर दमयंती गोयल, समाजशास्त्री डा. जेएल रैना, डा. आर के पोद्दार मौजूद रहे। मंच संचालन किया डा. शशि बाला ने।