फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी की रंजिश में महिला की गोली मारकर हत्या

Wed, 13 Jan 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सालों से चली आ रही प्रधानी चुनाव की रंजिश में कोतवाली के ग्राम पालपुर किरांव में सोमवार देर रात खेत में पानी लगाने गई महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पालपुर किरांव निवासी बाबूराम पाल की पत्नी बसंती पाल (46) अपनी जेठानी राजाबेटी पाल के साथ सोमवार देर रात खेतों की सिंचाई करने गईं थीं।

रात एक बजे के करीब ठंड बढ़ने पर दोनों महिलाएं अलाव के लिए लकड़ी जुटा रही थीं तभी चार हमलावर आ धमके। जेठानी राजा बेटी पाल ने बताया कि एक हमलावर ने तमंचे से देवरानी बसंती पर दो फायर किए।

एक गोली बसंती के सिर में लगी और कुछ ही देर में बसंती की सांसें थम गईं। हमलावर भाग निकले। जेठानी ने बताया कि बसंती मेड़ पर शाल ओढ़े बैठी थी, हत्यारों को भ्रम हुआ कि बसंती नहीं बल्कि उसका पुत्र पानी लगाने आया है।
विज्ञापन


बसंती का एकमात्र पुत्र सुनील पाल (25) है। हत्यारों का इरादा सुनील को मारने का ही था। बसंती के भतीजे देवेंद्र पाल ने ग्राम प्रधान रक्षपाल, राजू पाल, रामगोविंद और अशर्फीलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवेंद्र पाल ने बताया कि आरोपी राजू पाल के पिता जगदेव पाल की हत्या 27 मई 2012 को हुई थी।

जिसमें बसंती के पति बाबूराम पाल और उसके पिता गंगाराम पाल को आरोपी बनाया गया था। ये दोनों अभी भी जेल में हैं। देवेंद्र ने बताया कि सन् 2010 में प्रधानी चुनाव में उसकी मां छेदाना और राजू पाल की मां चुनाव लड़ी थीं। जिसमें उसकी मां जीत गई थी।

इसके बाद से राजू पाल रंजिश मानता है। हाल ही में हुए प्रधानी चुनाव में गांव का रक्षपाल चुनाव जीत गया। उन लोगों ने रक्षपाल का विरोध किया था।

इसीलिए रक्षपाल की साजिश पर आरोपियों ने उसकी चाची की गोली मारकर हत्या कर दी  थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें