फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति के जेवर लूटे

Mon, 11 Jan 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर कस्बे के डेरापुर-मंगलपुर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार दंपति पर हमला करके रोक लिया और तमंचे के बल पर जेवर लूट लिए। घायल पति-पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित दंपति ने डेरापुर थाने में तहरीर दी है। घायल दीपक ने बताया कि बदमाशों ने उसकी पत्नी वर्षा से सोने की चेन, दो मंगलसूत्र छोटे और बड़े, तीन अंगूठी लूट ली। जेवर की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन



मैथा निवासी दीपक सिंह पुत्र श्यामबाबू सिंह बाइक से अपनी पत्नी वर्षा और पुत्री शिखा (1) के साथ ससुराल डिलवल जा रहा था।

डेरापुर-मंगलपुर रोड पर दोपहर तीन बजे फत्तेपुर गांव के पास पहुंचा तो उसके पीछे काली मोटर बाइक सवार तीन बदमाश उसके पीछे लग गए।

बदमाशों ने मजार के पास पहुंचते सुनसान इलाके में दंपति की बाइक पर पैर मारकर गिरा दिया। बाइक सवार दीपक की पत्नी वर्षा लहूलुहान होकर बेहोश हो गई।

लुटेरों ने तुरंत बाइक रोककर गिरे दंपति को तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया। महिला के जेवर छीनने के बाद मंगलपुर की ओर भाग निकले।

वारदात के बाद घायल दंपति को राहगीरों ने निजी क्लीनिक भर्ती करवाया। प्रभारी थानाध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ने दंपति से बदमाशों के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें