फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस बांधने गई महिला की मौत

Mon, 13 Nov 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमोपिक
विज्ञापन
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सूखमपुर गांव में रविवार की सुबह खूंटे से भैंस खुल जाने पर उसे बांधने गई महिला का हाथ उसकी जंजीर में फंस गया। इस बीच भैंस दौड़ने लगी, इससे महिला घिसटती हुए काफी दूर तक चली गई और उसकी मौत हो गई। एकाएक हुई घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। वहीं, खेत की ओर भागे भैंस को गांववालों ने काबू कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूखमपुर गांव के संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके दरवाजे बंधी भैंस खूंटे से खुल गई, जिसे बांधने के लिए मां राजेश्वरी (55) गई। मां ने जंजीर पकड़ कर बांधना चाहा, लेकिन इस बीच भैंस अचानक दौड़ने लगी और जंजीर में मां का हाथ फंसने से वह घिसटती चली गई। चीख पुकार मचने पर परिजन और ग्रामीण पीछे दौड़े, तब तक मां की मौत चुकी थी। वहीं, भैंस भी खेतों की ओर भाग निकला। गांववालों ने मशक्कत के बाद उसे काबू में किया। एसओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि फौती सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें