फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन पलटी, लड़की के पिता-चाचा की मौत

Mon, 21 Dec 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वरीछा चढ़ाकर घर लौट रहे लड़की वालों की मारुति वैन बिल्हौर-मकनपुर मार्ग पर देवहा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से लड़की के पिता और चाचा की मौत हो गई। दस रिश्तेदार घायल हो गए जिन्हें सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


वहां से चार गंभीर घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। औरैया जनपद के फफूंद कस्बा निवासी नगर पालिका कर्मी आनंद कुमार अपनी पुत्री ज्योति की वरीछा लेकर रविवार को बिल्हौर कस्बे के पंत नगर मोहल्ला निवासी रंजीत के घर आए थे।

वरीक्षा चढ़ाने के बाद रात करीब 9:30 बजे सभी लोग कार से फंफूद के लिए चले। कोतवाली क्षेत्र के देवहा गांव के पास तेज रफ्तार वैन बेकाबू होकर गड्ढे में पलटती हुई बबूल के पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


वैन चालक आलम चलती गाड़ी से कूदकर भाग गया। दुर्घटना में लड़की के पिता आनंद (40), चाचा राकेश (35) मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोविंद , रमेश चंद्र, विशाल, गोविंद , गौरव, भोले,  राजेश, अन्नू, गौरी,  राजा घायल हो गए।

कोतवाली प्रभारी जीवाराम ने बताया कि गाड़ी में फंसे आनंद और राकेश के शवों को निकाल लिया गया है। उधर सीएचसी के डा. गणेश ने बताया कि चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट भेजा गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें