फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को दिलाई गई शपथ

Sun, 20 Dec 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर तहसील क्षेत्र के तीनों विकास खंडों घाटमपुर, पतारा और भीतरगांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के शपथग्रहण समारोह के आयोजन किए गए।
विज्ञापन


पतारा और भीतरगांव विकास खंडों में ब्लाक के सभागार में जबकि, घाटमपुर में वीरपुर गांव के पार्क में शपथग्रहण समारोह हुआ। कोरम के अभाव में दो तिहाई प्रधान ही शपथ ले पाए।


घाटमपुर में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विष्णु प्रताप सिंह ने 47 ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायतों से निर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। खंड विकास अधिकारी पीसी राम सहित ब्लाक स्तरीय अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित प्रधानों ने वीरपुर गांव के पार्क स्थित अशोक की लाट के पास खड़े होकर गांव के विकास के लिए व बिना किसी भेदभाव के काम करने के वादे के साथ फोटो भी खिंचवाई।

पतारा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार कसबे के ब्लाक मुख्यालय सभागार में आयोजित शपग्रहण समारोह में नोडल अधिकारी प्रमोदवीर आर्य ने कुल 36 प्रधानों को शपथ दिलाई।

भीतरगांव समाचार प्रतिनिधि के अनुसार कसबा स्थित ब्लाक मुख्यालय सभागार में आयोजित शपथग्रहण समारोह में नोडल अधिकारी बनाए गए उप निदेशक (कृषि) बीके सिंह ने कुल 46 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई।

यहां निर्वाचित सदस्यों को शपथग्रहण में बुलाया ही नहीं गया था। सहायक खंड विकास अधिकारी (पंचायत) अशोक सचान ने बताया कि प्रधानों को फोन से सूचना भेजी गई थी।
विज्ञापन


तीनों विकास खंडों में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा न होने के चलते कई ग्राम प्रधान शपथग्रहण से वंचित रहे। खंड विकास अधिकारी पीसी राम ने बताया कि इन गांव पंचायतों में सदस्यों का चुनाव कराए जाने के बाद प्रधानों को शपथग्रहण होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें