फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रठिगांव में दो घर जले, लाखों का नुकसान

Fri, 22 Apr 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के ग्राम रठिगांव में आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। दो बकरियां भी झुलसकर मर गईं। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गांववालों और दमकल ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तहसीलदार संजीव कुमार शाक्य ने बताया कि लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को क्षति का आंकलन कराने के लिए भेजा है।
विज्ञापन



 बुधवार की रात लक्ष्मीनरायन यादव के घर में महिलाएं किसी समारोह में गई थीं। घर में मौजूद छोटी बच्चियों ने चूल्हे में खाना पकाया था। देर रात राख में दबी चिनगारी से आग लग गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

भाई राजबहादुर यादव के मकान को भी चपेट में ले लिया। दमकल को सूचना देने के साथ ही गांववालों ने आग बुझानी शुरू की। कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। इस दौरान घर के भीतर बंधी दो बकरियों की आग से झुलसकर मौत हो गई। जबकि, दोनों भाइयों के घरों में आनाज, कपड़े, जेवर और नगदी सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। भीतरगांव समाचार प्रतिनिधि के अनुसार साढ़ पुलिस चौकी के चंदापुर गांव में आग लगने से दो घर जल गए।
विज्ञापन



भूरा यादव और राजेश यादव सगे भाई हैं। उनके घर के पीछे जमा कूड़ा-करकट के ढेर में आग लग गई। जबतक लोग समझ पाते हवा के झोंकों से आग घरों तक पहुंच गई। गांववालों की मदद से आग बुझाई गई सूचना पर फायर बिग्रेड भी पहुंची तबतक दोनों घरों में हजारों रुपये का नुकसान हो गया। एक अन्य घटना में देवपुरा गांव के पंचायत भवन के पास जमा गोबर के ढेर (घूरों) में आग लगने से हड़कंप मच गया। उस समय दमकल चंदापुर गांव में ही थी। आग बुझाने के लिए दमकल मौके पर पहुंची तो उसका पानी खत्म हो गया। किसा तरह पानी का जुगाड़ करके टैंकर भरा गया और घूूरों में लगी आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें